मुस्कान ही पहचान है तेरी |
कोयल सी आवाज है तेरी |
हर क्षण जिसका ध्यान करूं मैं |
ऐसी प्यारी मां है मेरी |
थोड़ी सी जो चोट लगे मुझे |
दिल तेरा घबरा जाता है |
ख़ुमस - ख़ुमस कुछ कहे बिना ही |
आंख में आंसू आ जाता है |
गुण पर मेरे अभिमान करे वो |
अवगुण से मुझको मुक्त करा कर |
कुछ भी ऐसा कर जाऊं मैं |
सब है उपकार तुम्हारे |
बचपन में जब गिर जाता था |
विस्मय संकट से घिर जाता था |
तुम ही उठना सिखलाती थी |
तुम ही रास्ता दिखालाती थी |
ठंडी - गर्मी हो या पतझड़ |
तुम हर मौसम में समान रही |
हर क्षण में प्रभु से यही कहूं |
हर जन्म में तुम ही माँ हो मेरी |
0 Comments