~~~~~~~~~~ मायापति की माया ~~~~~~~~~~

Related image
image courtsey hotstar.com




हे चतुर्भुज चक्रधारी |

नारायण प्रभु कृपा करो |

बालक मेरो गयो यमुना में |

तुम ही उसकी रक्षा करो |

काली नाग बैठो है अंदर |

बालक मेरे कोमल है |

अमूल्य मुस्कान है उसकी |

प्राण प्रतिक वह मूरत है |

सुंदर श्यामल छवि है उसकी |

घूंगराले वह बाल लिए |

शीश मुकुट पर मोर पंख है |

हाथों में बंसी साथ लिए |

पैरों में वह नूपुर पहने |

कटी काछनी वो स्वर्ण की |

अधिक अधिक संकेत करे |

वो  मुरलीधर की जननी |

सुनके ऐसी अथक प्रार्थना |

अधरों पर मुस्कान लिए |

नाग  नथिया कृष्ण कन्हैया |

प्रगट भए यमुना तट पर |

नट नागर का नृत्य देखने |

आए हैं सब लोग |

माया पति  की माया ऐसी |

सब है  भाव विभोर |




  composed by :- हर्ष पाण्डेय

7 Comments